राष्ट्रीय लोक अदालत में 6053 मामलों का निस्तारण
मुजफ्फरनगर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के 6053 मामलों का निस्तारण किया गया। इस लोक अदालत में भारत संचार निगम एवं विभिन्न बैंको के मामले का भी निपटारा गया। जहां चार करोड चौबीस लाख तेरह हजार चार सौ सत्तर रूपये का आपसी सुलह समझौता के आधर पर निस्तारण हुआ। नोडल अध्किरी अपर जिला जज ओमवीर सिंह एवं सिविल जज एवं सचिव मुकीम अहमद द्वारा इन मामलों का निस्तारण कराया गया। जिला जज संजय कुमार पचौरी ने राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कराया। इस लोक अदालत में जिला न्यायालय मुजफ्फरनगर के 2012 मुकदमे निस्तारित करके 1060835 रूपये का अर्थ दण्ड वसूला गया। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से जुड़े 46 वादों का भी निस्तारण हुआ। यहां एक करोड तिहत्तर लाख से ज्यादा की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाई गई। कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल 35 वाद निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी डा. अजय कुमार द्वारा कुल 46 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादो का निस्तारण पक्षकारो के बीच सुलहनामे के आधार पर कराते हुए डेढ करोड से ज्यादा की राशि पीडि़त पक्ष को दिलाई गई। इसके अतिरिक्त कुल 49 प्रर्कीण वाद ऐसे थे जिनका निस्तारण इस लोक अदालत में किया गया। यह संख्या आज तक की सबसे अध्कि संख्या निकली है। इससे पूर्व इतने वादो का कभी निस्तारण नहीं हो पाया था। डीएम सेल्वा कुमारी जे, एडीएम, एसडीएम तथा तहसीलो द्वारा कुल 3690 मुकदमो का निस्तारण किया गया। सिविल जज मुकीम अहमद ने बताया कि इस लोक अदालत द्वारा किये ये निस्तारित मामलो की जनपद न्यायाधीश संजय कुमार पचौरी द्वारा सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि मोटर दुर्घटना क्लेम के वाद कारियों को अब अदालतों में भटकना नहीं पडेगा। यहां पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओबीसी, सैन्ट्रल बैंक, कारर्पोरेशन बैंक आदि के स्टॉल लगे रहे। पीएनबी के वरिष्ठ प्रबन्धक डीके शर्मा, एलडीएम कार्यालय नवीन कुमार केस निपटाने में जुटे रहे।


46 केस किये गए निस्तारित


मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के अध्यक्ष एवं पीठासीन अधिकारी डा. अजय कुमार बैनीवाल की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 46 मोटर दुर्घटना वादों का निस्तारण कराया गया। पीडि़त पक्ष को एक करोड तिहत्तर लाख की राशि प्रतिकर के रूप में दिलाई गई। यहां कुल 49 प्रर्कीण वादों का भी निस्तारण उनके द्वारा किया गया। लोक अदालत में दी न्यू इंश्योरेंश कम्पनी के वरिष्ठ मण्डलीय प्रबंधक बिजेन्द्र कुमार, उपप्रबन्धक रमेशचन्द, सचिन कुमार, हरपाल सिंह के अलावा लोक अदालत में संजय ढींगरा, मनोज पंवार, वकार अहमद खान, संजीव त्यागी, ईशान जैन, विनोद सक्सेना व भूपेश कुमार, विनोद अग्रवाल मौजूद रहे।